कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को इनडायरेक्ट टैक्स कमेटी की बैठक हुई। इसमें जीएसटी ट्रिब्यूनल फाइलिंग एवं प्रक्रियात्मक नियम विषय पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता हाईकोर्ट के अधिवक्ता यशोनिधि शुक्ला ने जीएसटी ट्रिब्यूनल से संबंधित फाइलिंग प्रक्रिया, नवीन नियमों एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी किया गया। एसपी सिंह, अवनीश मिश्रा, बीएल द्विवेदी, एमपी. पांडे, एसपी चतुर्वेदी, अरविंद शुक्ला आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.