हापुड़, फरवरी 11 -- पिलखुवा। मंगलवार की शाम पिलखुवा के व्यस्ततम बाजार बजाजा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जीएसटी विभाग की टीम ने हैंडलूम की एक प्रमुख दुकान पर छापा मार दिया। यह कार्रवाई पंकज हैंडलूम नामक प्रतिष्ठान पर की गई, जहां टीम देर शाम तक मौजूद रहकर गहन जांच करती रही। जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग की टीम अचानक बाजार पहुंची और पंकज हैंडलूम पर जांच शुरू की। टीम ने दुकान में मौजूद बिल-बुक, खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर और टैक्स से संबंधित रिकॉर्ड को खंगालना शुरू किया। इस दौरान दुकान मालिक से भी लगातार पूछताछ की जाती रही। छापेमारी की सूचना मिलते ही बाजार में हड़कंप मच गया। आसपास की दुकानों पर व्यापार प्रभावित हुआ और कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से हटते नजर आए। वहीं, बाजार में आम लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.