बिजनौर, जनवरी 31 -- जनपद का जीएसटी विभाग लगातार बोगस फर्मों के खिलाफ जांच में जुटा है। विभाग की जांच में नजीबाबाद क्षेत्र में 11 बोगस फर्में पकड़ में आई हैं। इनके खिलाफ जीएसटी के दो अफसरों ने थाना नजीबाबाद और मंडावली में छह-छह अलग-अलग तहरीर दिसंबर माह में देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। तहरीर के बावजूद अब तक पुलिस ने बोगस फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है। एफआईआर दर्ज न होने से कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। जीएसटी विभाग की जांच के दौरान नजीबाबाद क्षेत्र में 11 बोगस फर्में पाई गई। जीएसटी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान फर्जी फर्मों के जरिए बड़े पैमाने पर कर चोरी सामने आई है। जिनमें वानिया स्लैग कंपनी, गेटल कारपोरेट, अर्श ट्रैडर्स, हमजा ट्रैडर्स, कुंज सप्लायर्स, अनमोल ट्रैडर्स, त्रिशूल इंटरप्राइजेज, आरजी ट्रैडर्स, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.