वाराणसी, मार्च 8 -- Varanasi News: उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां के लहंगपुरा इलाके में शनिवार सुबह 53 वर्षीय तंबाकू व्यवसायी राजेश चौरसिया ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि उनके व्यापारिक प्रतिष्ठान पर हुई जीएसटी (GST) की छापेमारी और उसके बाद थोपे गए भारी-भरकम जुर्माने के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे।झाड़ू लेने कमरे में पहुंचे भाई, तो रह गए दंग राजेश चौरसिया अपने पांच भाइयों के साथ एक ही पुश्तैनी मकान में रहते थे। शनिवार सुबह तक घर का माहौल बिल्कुल सामान्य था। सुबह करीब 7:30 बजे उनकी अपने भतीजे दीपक से सामान्य बातचीत भी हुई थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए। लगभग दो घंटे बाद, सुबह 9:30 बजे उनके बड़े भाई राकेश चौरसिया किसी काम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.