मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- जीएसटी चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है। शहर कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि कुछ माह पूर्व शहर कोतवाली में कुछ आरोपियों के खिलाफ जीएसटी चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में मोहम्मद राशिद मलिक निवासी मल्लुपुरा फरार चल रहा था। गुरुवार को पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपी को पाल धर्मशाला के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.