मेरठ, मार्च 13 -- न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट सं.-1 मेरठ मो. असलम सिद्धकी ने 60 करोड़ 57 लाख रुपए की जीएसटी चोरी के आरोपी नितिन अग्रवाल पुत्र नरेन्द्र अग्रवाल निवासी दीपाली एनक्लेव दिल्ली का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया है। अभियोजन के अनुसार वादी मुकदमा ने थाना डीडीजीआई गाजियाबाद में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। आरोपी दिल्ली के नितिन अग्रवाल ने कई फर्जी कंपनी बनाकर जीएसटी चोरी की। टीम ने आरोपी के यहां छापा मारा और पाया कि आरोपी की ओर से 60 करोड़ 57 लाख की जीएसटी चोरी की गयी है। डीडीजीआई टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया था, जहां से जेल भेज दिया गया था। आरोपी की ओर से जमानत पत्र योजित किया गया। जमानत का कड़ा विरोध विशेष लोक अभियोजक द्वारा किया गया। इस आधार पर न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट सं.-1 मेरठ मो. असलम सिद्धकी ने आरोपी की जमानत प्रार...