रामपुर, अप्रैल 10 -- रामपुर। लकड़ी के कार्य में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा कर जीएसटी चोरी करने के आरोप में अपराध शाखा पुलिस ने विवेचना कर चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। पुलिस ने चार्जशीट को कोर्ट में भी दाखिल कर दिया है। अक्तूबर 2025 में शहर कोतवाली में उपायुक्त संदेश कुमार जैन ने शिकायत पत्र देकर कहा था कि हारिस द्वारा पंजीयन के समय बरेली गेट पर किराए पर दुकान में व्यापार को दर्शाया गया था। लेकिन, जांच में वह दुकान उनके भाई की पाई गई थी। इस फर्म ने भी फर्जी तरीके से कार्य किया और उस पर भी जीएसटी बकाया है। इस मामले में पुलिस ने हारीस, जिया और समर्पण जैन के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसके बाद इस प्रकरण की जांच अपराध शाखा को भेज दी गई थी। जांच के दौरान गंज थाना क्षेत्र के बाजोड़ी टोला निवासी जबाहत खान का नाम प्रकाश में आया था। जिसके बाद उसे ग...