जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले
रुद्रपुर, जून 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राज्य कर विभाग ने जीएसटी चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए होटल और रेस्तरां कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है। विभागीय जांच में कर अनियमितताएं पाए जाने पर सात होटल एवं रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख रुपये की कर राशि जमा कराई गई। यह कार्रवाई राज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन के निर्देश पर रुद्रपुर संभाग में चलाए गए विशेष जांच अभियान के तहत की गई। संयुक्त आयुक्त स्मिता के नेतृत्व में विभागीय टीमों ने 5 से 7 जून तक रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा और किच्छा क्षेत्र के 21 होटल एवं रेस्तरां प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों द्वारा वास्तविक बिक्री छिपाकर जीएसटी चोरी करने और अनुचित तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेने के मामले सामने आए। यह भी पढ़ें- व्यापारी संवाद: जीएसटी 2.0 के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.