फरीदाबाद, मार्च 31 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। बल्लभगढ़ के महाराजा अग्रसेन चौक के पास मंगलवार को जीएसटी चोरी के संदेह में कराधान विभाग की टीम ने एक किराना स्टोर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त सुमन सिंधु के नेतृत्व में सुबह करीब 11 बजे की गई। करीब 15-16 जीएसटी अधिकारियों की टीम ने दुकान पर पहुंचकर रिकॉर्ड और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की। टीम में अजीत सिंह (ईटीओ), जयपाल सिंह (ईटीओ), दिनेश शर्मा (ईटीओ) और विनोद कुमार (डीटीआई) सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। छापेमारी के दौरान टीम दुकानदार से संबंधित जरूरी कागजात अपने साथ ले गई है। अधिकारियों के अनुसार दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई करीब तीन से चार घंटे चली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.