जीएसटी चोरी के शक में पकड़े तांबे से लदे दो ट्रक, सुबह छोड़े
सहारनपुर, मई 13 -- सहारनपुर, संवाददाता। दिल्ली रोड स्थित मनानी हाईवे पुल के नीचे सोमवार आधी रात जीएसटी चोरी की आशंका में प्रशासनिक अफसरों द्वारा तांबे से लदे दो ट्रकों को पकड़ा गया। गोपनीय सूचना के आधार पर एसडीएम सदर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में जीएसटी अफसरों को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल की गई। हालांकि रात भर चली जांच में दस्तावेज सही पाए जाने पर सुबह दोनों ट्रकों को छोड़ दिया गया। ट्रकों में ट्रांसफार्मर का तांबे का स्क्रैप भरा हुआ था जो सहारनपुर से हरिद्वार जा रहा था। खास है कि प्रशासन को गोपनीय सूचना मिली थी कि ट्रकों में ले जाए जा रहे तांबे के दस्तावेजों में गड़बड़ी हो सकती है और टैक्स चोरी की आशंका है। इस पर एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने नायब तहसीलदार संजय कुमार की अगुवाई में टीम भेजकर दोनों ट्रकों को पकड़वाया और मामले की गंभीरता को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.