बिजनौर, मई 21 -- नूरपुर। राज्य कर कार्यालय बिजनौर रेंज के उपयुक्त राज्य कर के वरिष्ठ कार्यालय सहायक द्वारा दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिजनौर रेंज के उपायुक्त राज्य कर कार्यालय के वरिष्ठ सहायक आकाश कुमार द्वारा 23 दिसम्बर 25 को थाने में दी तहरीर में लिखाया गया था कि लखनऊ निवासी साहिम, सर्व श्री रॉयल इंटरप्राइजेज फर्म का मालिक है। जिसने धोखाधड़ी कर जीएसटी चोरी के उद्देश्य से फर्जी आईटीसी क्लेम किया था। इस शिकायत के आधार पर नूरपुर थाने में साहिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस विवेचना में मुरादाबाद के ग्राम नानपुर निवासी इल्यास पुत्र साहिद हुसैन और मुरादाबाद के लाजपतनगर निवासी मौहम्मद जैद पुत्र मौहम्मद रफी के नाम सामने आए। साक्ष्यों के आधार पर उपनिरीक्षक अजीत प्रताप सिंह व श्रीकांत सत्यर्थी ने सहयोग...