इटावा औरैया, फरवरी 26 -- इटावा। जीएसटी हड़पने के मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। फर्जी अभिलेख तैयार करके जीएसटी हड़पने के आरोप में चारों को गिरफ्तार किया गया था। जिला शासकीय अधिवक्ता शिव कुमार शुक्ला ने बताया कि फ्रेंड्स कालोनी में जीएसटी के कर्मी बीर सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि टिक्सी मंदिर के सामने रहने वाले अंकित जौहरी, शिवा जौहरी ने बिजपुरी खेड़ा निवासी राधेश्याम राजपूत की फर्म एमएल बिल्डर्स के फर्जी दस्तावज बनाए और उससे जीएसटी की चोरी की। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने छानबीन की और दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा। उधर जीएसटी कर्मी जितेंद्र कुमार ने जसवंत नगर थाने में जीएसटी की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस रिपोर्ट में मो. आसिफ निवासी बराही टोला व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.