आजमगढ़, मार्च 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जीएसटी चोरी के एक आरोपी को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो लाख रुपये नकद और कूटरचित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों पर बोगस फर्म के नाम पर कर चोरी करने का आरोप है। एसएसपी ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार, कर चोरी करने वाली फर्म के खिलाफ सितंबर 2025 में अभियान चलाया गया था। उस समय राज्य कर सचल दल के सहायक आयुक्त अविनाश चंद्र राय और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वाहन चेकिंग के दौरान मामला पकड़ा था। जांच में सामने आया था कि अस्तित्वहीन (बोगस) फर्मों के नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.