जीएसटी चोरी कर रही फर्म से 1.26 करोड़ रुपये वसूले
नोएडा, जून 22 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। राज्य जीएसटी विभाग गौतमबुद्ध नगर की टीम ने 20 जून को ई स्कूटर के उपकरणों की खरीद और बिक्री करने वाली कंपनी से 1.26 करोड़ रुपये बतौर जीएसटी वसूला है। सूरजपुर कासना रोड, ग्रेटर नोएडा स्थित यह फर्म फर्जी फर्म से खरीद दिखाते हुए जीएसटी चोरी कर रही थी। संयुक्त आयुक्त राज्यकर संजय कुशवाहा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई थी। इसमें उपायुक्त राज्यकर ग्रेटर नोएडा रमेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी पोर्टल पर किए गए डाटा विश्लेषण पर पाया गया कि कारोबारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 8.31 करोड़ रुपये की खरीद करते हुए 1.66 करोड़ रुपये से अधिक फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करते हुए इसका इस्तेमाल कर देयता में किया जा रहा है। देर रात तक चली जांच के बाद 1.26 करोड़ रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.