बरेली, मार्च 26 -- बरेली। राज्य कर विभाग के जोनल कार्यालय में बुधवार को जीएसटी आधिकारियों और एसआईटी विंग के अधिकारियों के साथ अपर आयुक्त ग्रेड वन एनएल सोनी ने बैठ की। बैठक में विशेष अनुसंधान शाखा के उपायुक्त अनिरूद्ध सिंह, योगेश मौर्य और राजीव कुमार ने आईटीसी की जानकारी, उसे अर्जित करना और पासआन करने के साथ ही अस्तित्वहीन फर्मों की कार्यप्रणाली, चेन एनालिसिस, बोगस पंजीयन आदि संबंधी जानकारी दी। एसआईटी के नोड अधिकारी एसपी क्राइम मनीष सोनकर ने जीएसटी अधिकारियों के साथ बैठक में विशेष रणनीति बनाई, जिससे कर चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। बैठक में अपर आयुक्त ग्रेड-2 आशीष निरंजन भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.