जीएसटी चोरी और धोखाधड़ी के तीन मामलों में तीन गिरफ्तार, चार मोबाइल बरामद
मुरादाबाद, जुलाई 21 -- कोतवाली पुलिस और जीएसटी सेल की संयुक्त कार्रवाई में जीएसटी चोरी और धोखाधड़ी से जुड़े तीन मामलों में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। राज्य कर विभाग की शिकायत पर 5 मई 2026 को कोतवाली ठाकुरद्वारा में जीएसटी चोरी, षड्यंत्र और धोखाधड़ी से संबंधित तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। विवेचना के दौरान इन मामलों में उत्तराखंड के जसपुर निवासी नरेश कुमार, मोहम्मद शाकिब तथा तरुण भारद्वाज के नाम प्रकाश में आए। पुलिस का आरोप है कि तीनों ने अन्य लोगों और फर्मों के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा कर जीएसटी चोरी के माध्यम से अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। तलाशी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.