जीएसटी घोटाले में स्क्रैप व्यापारी को चार महीने बाद मिली हाईकोर्ट से जमानत
आदित्यपुर, जून 23 -- टेल्को से जीएसटी घोटाले में गिरफ्तार स्क्रैप व्यापारी हर्षवर्धन सिंह चार महीने बाद जेल से जमानत पर रिहा हो गया। अधिवक्ता अजय सिंह राठौड़ ने शनिवार को जमशेदपुर विशेष आर्थिक अपराध अदालत में हर्षवर्धन की बेल बॉन्ड जमा किया। बताया जाता है कि लगभग 13 करोड़ के जीएसटी घोटाले में आरोपी हर्षवर्धन सिंह की जमानत अर्जी झारखंड हाईकोर्ट से मंजूर हुई है। मालूम हो कि जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने हर्षवर्धन सिंह को फरवरी में टेल्को को पुलिस की मदद से पकड़ा और कोर्ट में पेश कर जेल भेजा था। हालांकि, स्क्रैप व्यवसायी हर्षवर्धन सिंह ने अधिवक्ता राठौर के माध्यम से विशेष आर्थिक अपराध अदालत में डिस्चार्ज अर्जी और जब्त मोबाइल रिलीज करने की अर्जी जमानत मंजूर होने से पूर्व दी थी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अजय राठौर के अनुसार, हर्षवर्धन सिंह के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.