जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- जमशेदपुर। घाघीडीह जेल में बंद स्क्रैप व्यापारी हर्षवर्धन के खिलाफ डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने शुक्रवार को विशेष आर्थिक अपराध अदालत में आरोपपत्र दायर किया। वहीं, डीजीजीआई ने अदालत से जेल में भी आरोपी से पूछताछ करने का आदेश लिया है, जिससे और साक्ष्य एकत्रित करने के साथ अन्य आरोपियों से संपर्क का सुराग मिल सके। जीएसटी इंटेलिजेंस ने 11 फरवरी की रात टेल्को पुलिस की मदद से स्क्रैप व्यापारी हर्षवर्धन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से जेल भेज दिया था। डीजीजीआई को गिरफ्तार स्क्रैप व्यापारी पर करीब 14 करोड़ जीएसटी घोटाला करने का संदेह है। आरोपी स्क्रैप व्यापारी की जमानत अर्जी भी जिला न्यायालय से रद्द हो चुकी है। इससे साक्ष्य मिलने पर और कार्रवाई होगी। जानकार बताते हैं कि करोड़ों रुपये के जी...