रांची, दिसम्बर 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट में जमशेदपुर में जीएसटी घोटाले के आरोपित कारोबारी अमित अग्रवाल ऊर्फ विक्की भालोटिया ने अपनी संपत्ति के अटैचमेंट पर एजुकेटिंग अथॉरिटी द्वारा आदेश पारित करने पर रोक लगाने मांग वाली याचिका हाईकोर्ट से वापस ले ली है। प्रार्थी की ओर से याचिका दायर कर अदालत को बताया गया कि एजुकेटिंग अथॉरिटी का कोरम अभी पूरा नहीं है, उसके तीन सदस्य होने चाहिए थे, लेकिन अभी एक ही सदस्य हैं। ऐसे में उनकी जब्त संपत्ति के अटैचमेंट की फाइनल सुनवाई में आदेश पारित करने पर रोक लगाई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...