जमशेदपुर, अगस्त 7 -- जीएसटी घोटाले के आरोपी अजय कुमार शर्मा की जमानज अर्जी पर लोअर कोर्ट रिकॉर्ड आने पर सुनवाई होगी। गुरुवार को एडीजे- 2 की अदालत से यह आदेश होने के साथ सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तिथि निर्धारित हुई है। मालूम हो कि जेल में बंद जीएसटी घोटाला के आरोपी अजय कुमार शर्मा ने बुधवार को प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत में जमानत अर्जी दी थी। जीएसटी के अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार के अनुसार, अजय कुमार शर्मा को फर्जी बिल पर करोड़ों का घोटाले के संदेह में डीजीजीआई की टीम ने 15 जुलाई को बारीडीह से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अजय कुमार शर्मा की जमानत अर्जी पहले जमशेदपुर विशेष आर्थिक अपराध अदालत से रद्द हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...