जमशेदपुर, जुलाई 5 -- जीएसटी घोटाले में आरोपी सुमित अग्रवाल के खिलाफ गुरुवार को जमशेदपुर विशेष आर्थिक अदालत में कोलकाता निवासी एनएन चौधरी की गवाही हुई। जीएसटी की ओर से अधिवक्ता संजीव रंजन बरियर ने अदालत में पक्ष रखा। अधिवक्ता के अनुसार, सुमित व अमित अग्रवाल दोनों भाई पर गवाह के नाम पर पांच फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये जीएसटी घोटाला करने का आरोप है। इससे डीजीजीआई की टीम ने दोनों भाइयों को कोलकाता से साल्ट लेक से गिरफ्तार कर पहले जेल भेजा था। हालांकि, बाद में सुमित गुप्ता के खिलाफ ईडी ने भी कार्रवाई की थी। यह भी पढ़ें- फर्जी जीएसटी घोटाले में आरोपियों की जमानत याचिका निरस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...