जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- घाघीडीह जेल में बंद स्क्रैप व्यापारी हर्षवर्धन से डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) की टीम पूछताछ करेगी। इससे डीजीजीआई ने गुरुवार को अदालत में अर्जी देकर जेल में हर्षवर्धन से पूछताछ करने का आदेश मांगा है। जीएसटी इंटेलिजेंस की अर्जी पर अदालत में एक-दो दिन में सुनवाई होगी। स्क्रैप व्यापारी की जमानत अर्जी आर्थिक अपराध अदालत और एडीजे की अदालत से रद्द हो चुकी है। मालूम हो कि जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने 11 फरवरी टेल्को से स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। डीजीजीआई को स्क्रैप व्यापारी द्वारा करीब 14 करोड़ जीएसटी घोटाला करने का संदेह है। डीजीजीआई की टीम ने जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद के कई व्यापारी को करोड़ों के जीएसटी घोटाला के आरोप में गिरफ्तार कर पहले जेल भेजा है। जीएसटी घोटाला में पहले फर्जी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.