जमशेदपुर, फरवरी 27 -- जीएसटी घोटाला के आरोपी टेल्को निवासी स्क्रैप व्यापारी हर्षवर्धन की जमानत अर्जी पर जमशेदपुर न्यायालय में 28 फरवरी को सुनवाई होनी है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने 11 फरवरी की रात उसे पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया था। इसके बाद विशेष आर्थिक अपराध अदालत में पेश कर उसे जेल भेजा गया है। हर्षवर्धन के खिलाफ करीब 14 करोड़ घोटाले का संदेह जीएसटी इंटेलिजेंस को है। जमशेदपुर की विशेष आर्थिक अपराध अदालत से उसकी जमानत अर्जी रद्द हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...