जीएसटी घोटाला में देवड़ा के मैनेजर की गवाही का कोर्ट में क्रॉस
जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- जमशेदपुर। जीएसटी घोटाला मामले के आरोपी शिवकुमार देवड़ा के मैनेजर दीपेश के गवाही की क्रॉस शनिवार को जमशेदपुर विशेष आर्थिक अपराध अदालत में हुई। अदालत में जीएसटी की ओर से अधिवक्ता संजीव रंजन बरियर पहले पक्ष रख चुके हैं जबकि बचाव पक्ष की ओर से गवाह की क्रॉस एग्जामिन की गई। बताया जाता है कि शिवकुमार देवड़ा को जीएसटी की इंटेलीजेंस टीम ने 700 करोड़ से ज्यादा घोटाला करने के आरोप में कोलकाता से गिरफ्तार किया था। इसके खिलाफ ईडी ने कार्रवाई कर उसे रांची के होटवार जेल में भेजा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.