जमशेदपुर, जून 7 -- जीएसटी घोटाला में टेल्को निवासी स्क्रैप व्यवसायी हर्षवर्धन ने जमशेदपुर विशेष आर्थिक अपराध मामले की अदालत में डिस्चार्ज अर्जी दी है। इसके साथ ही जब्त मोबाइल को रिलीज करने की मांग की है। मालूम हो कि जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने हर्षवर्धन को फरवरी में टेल्को पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इंटेलिजेंस को फर्जी बिलिंग और संदिग्ध लेनदेन से करीब 14 करोड़ घोटाला करने का संदेह है। जीएसटी के अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार ने बताया कि हर्षवर्धन के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दिया जा चुका है। उसकी जमानत अर्जी जिला अदालत से पूर्व में रद्द हो चुकी है। यह भी पढ़ें- सांसद ढुलू महतो निचली अदालत के आदेश को देंगे चुनौती डिस्चार्ज अर्जी पर 17 जून को सुनवाई होगी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अजय राठौर ने अदालत में तर्क दिया कि आरोपी के खिलाफ मुकदम...