जमशेदपुर, फरवरी 18 -- जीएसटी घोटाला में टेल्को से गिरफ्तार स्क्रैप व्यापारी हर्षवर्द्धन की जमानत अर्जी सोमवार को जमशेदपुर की विशेष आर्थिक अपराध अदालत से रद्द हो गई। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने बुधवार रात 14 करोड़ से ज्यादा घोटाला के संदेह में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इधर, जीएसटी के अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार ने बताया कि डाल्टेनगंज से करीब 35 करोड़ के जीएसटी घोटाला में गिरफ्तार बोकारो निवासी लोहा व्यवसायी प्रमोद अग्रवाल के खिलाफ डीजीजीआई ने अदालत में आरोपत्र दायर किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.