मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दवाओं पर जीएसटी कम होने का फायदा आमलोगों को नहीं मिल रहा है। वर्ष 2025 में केंद्र सरकार ने दवाओं पर जीएसटी कम किया था। दवाओं पर 12 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया था। दवा विक्रेताओं के अनुसार दवाओं पर कुल 6.5 प्रतिशत जीएसटी कम हुआ, लेकिन जीएसटी घटने के बाद कई कंपनियों ने दवा का नया स्टॉक ही बाजार में नहीं उतारा है। जिला ड्रग एसोसिएशन के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि 60 प्रतिशत नए स्टॉक की दवा आ चुकी है, लेकिन 40 प्रतिशत दवा पुराने स्टॉक की है। जीएसटी के बाद कोई भी होलसेलर या बड़ा रीटेलर पुराने दाम पर दवा नहीं बेच सकता है। क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ अजय कुमार का कहना है कि दवाओं को कम कीमत पर बेचना है। अगर यह अधिक कीमत पर बिक रही हैं तो इसके बारे में पता लगाया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.