जीएसटी के विभिन्न पक्षों पर मंथन
वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की वाराणसी शाखा की ओर से बुधवार को तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। प्रेमचंद नगर स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में जीएसटी विवाद, कारण बताओ नोटिस, अपील प्रक्रिया, जीएसटी ट्रिब्यूनल में प्रतिनिधित्व एवं न्यायिक कार्यवाहियों से संबंधित विषयों पर जानकारी दी गई। सीए धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज गोयल, अर्चना जैन, आशु डालमिया, मोहित गोलचा ने स्थानीय चार्टर्ड अकाउंटेंटों को जानकारी दी। एडवोकेट व सीए डॉ. अविनाश पोद्दार, गौरव गुप्ता ने मॉक ट्रिब्यूनल पर चर्चा किया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष वैभव मेहरोत्रा, सचिव रंजीत कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.