कानपुर, नवम्बर 29 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। साइबर ठगों ने किदवईनगर निवासी जीएसटी के रिटायर डिप्टी कमिश्नर से निवेश में बेहतर रिटर्न का झांसा देकर 24 लाख ठग लिए। एप के माध्यम से निवेश की गई रकम जब नहीं निकाल सके तो उन्हें ठगी का पता चला। साइबर सेल में शिकायत के बाद नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। किदवईनगर वाई वन ब्लॉक निवासी अखिलेश कुमार सोनी राज्यकर विभाग लखनऊ से डिप्टी कमिश्नर के पद से रिटायर हैं। अखिलेश के मुताबिक, कुछ समय पहले उन्होंने मोबाइल पर फेसबुक एप चलाते समय क्वांटम एआई प्लेटफॉर्म नाम का विज्ञापन देखा। टच करने पर एक पेज ओपन हुआ। इसके बाद तीन मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप पर मैसेज और कॉल आया। शातिरों ने अपना नाम देवोजीत राय, अरुण कुमार, सरन हेगडे बताते हुए कहा कि वे ग्लोबल फाइनेंसियल मार्केट नाम की कंपनी चलाते हैं, जिसके म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.