जीएसटी के नियम बार-बार नहीं बदले जाएंगे : सान्याल
वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने कहा कि जीएसटी के नियमों में बार-बार बदलाव नहीं किया जाएगा। सरकार के समक्ष यह प्रस्ताव रखा जाएगा कि टैक्स संबंधी सर्कुलर साल में एक या दो बार बदले जाएं और वह भी एक निश्चित दिन पर। सान्याल ने यह बात मंगलवार को बनारस इंडस्ट्रियल एवं ट्रेड एसोसिएशन की ओर से रथयात्रा के कन्हैया लाल गुप्त स्मृति भवन में आयोजित परिचर्चा में कही। वह उद्योग, व्यापार एवं निर्यात क्षेत्र में नवीन संभावनाओं, चुनौतियों एवं विकास के अवसर विषय पर हुई परिचर्चा में एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता के सवालों का जवाब दे रहे थे। अशोक गुप्ता ने जीएसटी के नियमों में रोज-रोज के बदलाव से होने वाली दिक्कतों का उल्लेख किया था। सान्याल ने इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फंड के बेहतर इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.