लखनऊ, दिसम्बर 21 -- ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन ने रविवार को आनंदी वाटर पार्क में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक लोकेश अग्रवाल ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317-318 का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसकी आड़ में पुलिस निर्दोष सराफा व्यापारियों को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पुलिस के लिए तत्काल एक एडवाइजरी जारी की जाए। चेयरमैन किशोर सक्सेना ने जीएसटी विभाग द्वारा छोटी-छोटी गलतियों पर व्यापारियों के शोषण का मुद्दा उठाया और सरकार से राहत की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने संगठन की सक्रियता पर जोर देते हुए घोषणा की कि वर्ष 2026 तक उन सभी प्रदेशों में संगठन का विस्तार किया जाएगा जहां अभी तक पहुंच कम है। इस दौरान पंकज अग्रवाल, पृथ्वी पाल सिंह, मनोज अग्रवाल सहित उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.