रुद्रपुर, सितम्बर 27 -- खटीमा, संवाददाता। छोटे और मध्यम व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी के नाम पर की जा रही छापेमारी और उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने कार्यकर्ताओं के साथ शहीद स्मारक पर सांकेतिक धरना देकर कार्रवाई का विरोध किया। विधायक कापड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले युवाओं के रोजगार के अवसरों को प्रभावित कर उन्हें परेशान किया। इसके बाद किसानों को लगातार संकट और कर्ज की ओर धकेला गया और अब छोटे व्यापारियों को जीएसटी के नाम पर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार किसानों से सरकारी क्रय केंद्रों के माध्यम से उनकी उपज खरीदने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर किसान अपनी उपज के उचित मूल्य और खाद जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए परेशान हैं। अब व्यापारियों के प्रतिष्ठानों प...