रांची, मार्च 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के अर्थशास्त्र एवं विकास अध्ययन विभाग की ओर से अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार और भारत की विकास क्षमता: क्षेत्रीय निहितार्थ और नीतिगत परिप्रेक्ष्य, विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 10-11 मार्च को किया गया है। इसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों और नीति निर्माण से जुड़े विशेषज्ञ भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बदलते स्वरूप, उससे जुड़े सुधारों और भारत की आर्थिक वृद्धि में उसकी भूमिका पर गहन चर्चा करना है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ यह विचार साझा करेंगे कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार किस प्रकार भारत की राजकोषीय व्यवस्था को मजबूत बना सकते हैं, कर अनुपालन को बेहतर कर सकते हैं और देश के सतत आर्थिक विकास को गति दे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.