जीएसटी के उच्च पदों पर विशेषज्ञ अधिकारियों की तैनाती की मांग
बरेली, जुलाई 23 -- भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने राज्य कर विभाग के उच्च पदों पर प्रशिक्षु आईएएस या अपर्याप्त विभागीय अनुभव वाले अधिकारियों की नियुक्ति का विरोध किया है। संगठन ने एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1, राज्य कर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग की कि जीएसटी जैसे तकनीकी विभाग का नेतृत्व केवल अनुभवी और विषय विशेषज्ञ अधिकारियों को सौंपा जाए। व्यापारियों का कहना है कि विभागीय अनुभव के बिना नियुक्तियां होने से अधिकारियों का मनोबल प्रभावित होगा और कर प्रशासन की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। संगठन ने कहा कि प्रदेश के करीब 25 लाख जीएसटी पंजीकृत व्यापारी प्रतिवर्ष लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये का राजस्व देते हैं, इसलिए विशेषज्ञ नेतृत्व आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने वालों में राजकुमार अग्रवाल, अनुज गुप्ता, आयुष गुप्ता, हर्ष खंडेलवाल समेत कई व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.