बक्सर, मार्च 30 -- पेज तीन के लिए ----- ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। जीएसटी जांच के लिए अधिकारियों की पहुंचने की सूचना मात्र से ही नगर पंचायत स्थित मोबाइल, किराना, दवा, इलेक्ट्रॉनिक व आभूषण की लगभग सारी दुकानें दनादन बंद हो गई। स्थिति यह थी कि दोपहर बाद नगर में एक भी इलेक्ट्रॉनिक, दवा, मोबाइल, बड़े किराना की दुकान व आभूषण की एक भी दुकानें खुली नहीं दिख रही थी। सभी के शटर गिरे हुए थे। दुकानदार जीएसटी की जांच कहां हो रही है इसके बारे में अलग हटकर पता लगाने के लिए बेचैन दिख रहे थे। किसी को सही जानकारी भी नहीं थी कि जांच टीम पहुंची भी है कि नहीं, केवल सुनी सुनाई बातों पर ही सारी दुकानें एक साथ बंद हो गई। एक साथ दर्जनों दुकानों के बंद हो जाने से ग्राहक भी हैरान दिखे। आखिर में उन्हें यह पता नहीं चल पा रहा था कि दुकानें क्यों बंद हो गई है। बाद में ...