आरा, जुलाई 10 -- आरा। विश्व हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय सचिव डॉ बिपिन कुमार ने कहा कि टैक्स से ही राष्ट्र का विकास होता है। ऐसे में आप टैक्स दे रहे हैं तो आप देश के आर्थिक विकास में भागीदार बन रहे हैं। उन्होंने उद्यमियों को अच्छा वातावरण और मार्गदर्शन दिये जाने पर बल दिया। वे जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज में दो दिवसीय सेक्टरल एनालाइसिस ऑफ जीएसटी रिफार्मस इन इंडिया विषय पर आयोजित सेमिनार में शुक्रवार को बोल रहे थे।

जीएसटी के प्रभाव के बारे में विशेषज्ञों की राय भोजपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री आरा और भारत सरकार के आईसीएसएसआर भारतीय समाजिक विज्ञान शोध संस्थान, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित सेमिनार में दुर्गा सोरेन विवि देवघर के कुलपति प्रो. गौरी शंकर प्रधान ने कहा कि कई प्रकार का टैक्स हटाकर जीएसटी लगाना केवल कर संरचना नहीं, भारतीय अर्थव्यवस्...