जीएसटी की 9वीं वर्षगांठ पर निकली साइकिल रैली
प्रयागराज, मई 17 -- जीएसटी लागू होने की 9वीं वर्षगांठ और फिट इंडिया अभियान के तहत केंद्रीय जीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय, इलाहाबाद की ओर से रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। जीएसटी एवं कस्टम्स थीम पर आयोजित रैली का शुभारंभ अपर आयुक्त रजनीकान्त मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली सुबह छह बजे कार्यालय से शुरू होकर महात्मा गांधी मार्ग, चर्च चौराहा, सरोजिनी नायडू मार्ग, निगम कार्यालय, नवाब यूसुफ रोड और डीआरएम चौराहा होते हुए पुनः आयुक्तालय पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, व्यापारी, अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आमजनों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ कर व्यवस्था के प्रति सकारात्मक संदेश देना रहा। यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.