रुद्रपुर, मार्च 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने काशीपुर क्षेत्र में मंगलवार को छापेमारी कर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी है। टीम ने फर्म संचालकों से डीआरसी-03 के माध्यम से लाखों रुपये की धनराशि भी जमा कराई है। विशेष अनुसंधान शाखा के उप आयुक्त विनय प्रकाश ओझा ने बताया कि वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति और कर चोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रुद्रपुर स्थित विशेष अनुसंधान इकाई ने महुआ खेड़ागंज, काशीपुर में लेड इंगट बनाने वाली चार निर्माता फर्मों पर छापेमारी की। गठित चार जांच दलों ने संयुक्त रूप से सर्वेक्षण, जांच और अभिग्रहण की कार्यवाही की। कार्रवाई से पहले फर्मों की व्यापारिक गतिविधियों और कार्यप्रणाली पर गहन निगरानी की गई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि फर्मों ने वर्ष 2023-2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.