महाराजगंज, जुलाई 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जीएसटी व्यवस्था में व्याप्त खामियों, बढ़ती समस्याओं व कथित उत्पीड़न के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर अग्रहरी की अगुवाई में पदाधिकारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांगपत्र असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी ग्रेड-1 महराजगंज को सौंपा। तकनीकी त्रुटियों पर दंडात्मक कार्रवाई रोकने, जीएसटी रिफंड प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, ब्याज दर घटाने व व्यापारियों के हित में कानून में व्यापक सुधार की मांग उठाई। प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर अग्रहरी ने कहा कि सचल जांच दल केवल तकनीकी व मानवीय त्रुटियों के आधार पर वाहनों को रोककर जुर्माना लगाने की कार्रवाई बंद करें। 40 लाख रुपये तक वार्षिक कारोबार करने वाले व्यापारियों को जीएस...