हापुड़, मार्च 18 -- नगर के गढ़ रोड स्थित एक आयरन स्टोर पर बुधवार को जीएसटी विशेष अनुसंधान शाखा एसआईबी टीम ने छापामार कार्रवाई की है। बिना बिल के खरीद फरोख्त और घटतौली की शिकायत के बाद विभागीय टीम यहां जांच करने पहुंची। टीम ने दस्तावेजों के साथ ही स्टॉक की जांच की, देर शाम तक जांच जारी रही। छापामार कार्रवाई से मौके पर अफरा तफरी मची रही। गढ़ रोड पर अतरपुरा चौपला के पासभारत आयरन स्टोर फर्म स्थित है। इस फर्म पर सरिया व लोहे से संबंधित अन्य वस्तुओं का कारोबार होता है। बताया गया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि फर्म द्वारा कच्चे बिल से ही खरीद फरोख्त की जाती है। इसके साथ ही ग्राहकों को भी बिल नहीं दिया जाता है। जिससे टैक्स चोरी कर विभाग को भी चूना लगाया जा रहा है।बुधवार को जीएसटी एसआईबी उपायुक्त विमल कुमार दूबे, सीटीओ सतीश तिवारी और आलोक राय के सा...