मुरादाबाद, अक्टूबर 13 -- जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे सभी कारोबारी जो अपने रिटर्न तीन महीने में एक बार भरते हैं ऐसे कारोबारियों के लिए पिछले तीन महीने का जीएसटीआर वन दाखिल करने को अब कुछ ही घंटे बचे हैं क्योंकि आज त्रैमासिक जीएसटीआर वन भरने की अंतिम तारीख है। टैक्स अधिवक्ता गौरव गुप्ता ने बताया कि जीएसटीआर वन में व्यापारियों को बिक्री का डाटा देना होता है। अगर कारोबारी निर्धारित अंतिम तारीख तक त्रैमासिक रिटर्न नहीं भरते हैं तो उन्हें कई जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। जीएसटीआर वन भरने की अंतिम तारीख खत्म होते ही जीएसटीआर थ्री बी फाइल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...