कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में व्यापारियों ने लखनपुर स्थित कार्यालय में अधिकारियों का घेराव कर जीएसटी कमिश्नर ग्रेड दो प्रशांत कुमार व विजय राम को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने हाल में व्यापारियों संग किए जा रहे दुर्व्यवहार व गलत कार्रवाइयों की शिकायत की। आर्थिक चुनौतियों के दौरान ठोस कारण के बिना व्यापारियों पर की जा रही कार्रवाई पर नाराजगी जताई गई। इस अवसर पर महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी, प्रदीप गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पवनगुप्ता, केबी सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...