नई दिल्ली, जुलाई 3 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। जीएसटी काउंसिल की बैठक इसी महीने के अंत तक होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बैठक को लेकर तैयारियों शुरू हो गई है। अगले कुछ दिनों में बैठ से जुड़ी तिथि का भी ऐलेन किया जा सकता है। जीएसटी स्लैब में सुधार एवं बदलाव के बाद यह पहली बैठक होगी। ऐसे में सूत्रों का कहना है कि कर ढांचे से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बैठक में चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक में बीते वर्ष सितंबर में लिए गए जीएसटी काउंसिल के फैसलों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर से जुड़े लंबित मामलों पर भी विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। यह कर (जीएसटी या आयात शुल्क) प्रणाली की वह स्थिति होती है, जिसमें तैयार माल या अंतिम उत्पाद पर लगने वाला कर, उस उत्पाद को बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल (इन...