गाजीपुर, अप्रैल 4 -- गाजीपुर। जीएसटी कर चोरी से संबंधित एक मामले में वांछित अभियुक्त राजेश कुमार श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी भांवरकोल थाना और एसआईटी पुलिस की संयुक्त टीम ने की है। यह मामला 29 नवंबर 2025 को तब सामने आया जब राज्य कर अधिकारी, सचल दल गाजीपुर ने एक वाहन की जांच की। वाहन में कोयला था और चालक रंजन यादव उर्फ राहुल के इनवॉयस बिल में हस्ताक्षर भिन्न पाए गए। इसके बाद भांवरकोल थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। एसआईटी टीम प्रभारी निरीक्षक बिंद कुमार ने मामले की विवेचना की। जांच के दौरान मुकदमे में धारा की बढ़ोतरी की गई। इसमें 68 वर्षीय राजेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व. राम आसरे लाल श्रीवास्तव, निवासी एमएमडी-1/557, एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड, लखनऊ का नाम प्रकाश में आया। उसे शनिवार को एसआईटी टीम...