गंगापार, मई 11 -- ग्राम पंचायतों के कार्यकाल महज 15 दिन और शेष हैं लेकिन भुगतान की प्रकिया में जीएसटी और टीडीएस कटौती ने पेच फंसा दिया है। जिससे पिछले कराये गये कार्यो के भुगतान और शेष बचे वादों को पूरा करने में पहाड़ सरीखे कठिनाई दिखाई दे रही है। ऐसे मे ग्राम पंचायतों के खाते में हजारों की धनराशि पेंडिंग पड़ी हुई है। कोरांव ब्लॉक मे 115 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमे बड़ोखर, भगेसर, लेडियारी, खीरी, महुली, देवघाट और पैतिहा आदि बड़ी जनसंख्या वाली पंचायतें शामिल हैं। इन पंचायतों में पंचम वित्त, केन्द्रीय वित्त आदि की सबसे अधिक धनराशि आती हैं। बड़ोखर को मिलने वाली धनराशि तो एक विधायक को मिलने वाली निधि के लगभग बराबर होती है। इन ग्राम पंचायतो के प्रधानो ने बताया कि मार्च के बाद अप्रैल मे कार्य योजना और आडिट के चलते भुगतान रुका रहा। जब कार्ययोजना और...