इटावा औरैया, सितम्बर 1 -- उदी। उदी चंबल बॉर्डर पर मंगलवार को जीएसटी व खनन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से वाहनों की जांच की, लेकिन जांच अभियान शुरू होने के पहले ही ड्राइवर व वाहन स्वामियों को इसकी जानकारी हो गई। इसका परिणाम रहा कि अवैध रूप से खनन परिवहन करने वालों ने म.प्र. की सीमा में ही अपने वाहन रोक लिए और अधिकारी मजबूरी में खाली हाथ लौट गए। जांच अभियान खनन अधिकारी बृज बिहारी प्रसाद और जीएसटी अधिकारी शशि प्रभा की अगुवाई में मंगलवार को चलाया। उन्होंने म. प्र. सीमा की ओर से आने वाले वाहनों में लदी खनन सामग्री से संबंधित और जीएसटी से जुड़े दस्तावेज जांचे लेकिन ऐसा कोई वाहन नहीं मिला जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सके। फिर पता चला कि अवैध व अधूरे प्रपत्र वाले वाहनों को तो पहले से ही मध्य प्रदेश सीमा में खड़ा कर लिया गया था। अधिकारियो...