जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल पर हुई कार्यशाला
मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैंबर सभागार में पटना बेंच, जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल के सहयोग से परिषद के महामंत्री प्रमोद कुमार जाजोदिया के संयोजन में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें पटना बेंच के उपाध्यक्ष मनोज शंकर ने जीएसटी की ई-फाइलिंग प्रणाली को करदाताओं, अधिवक्ताओं एवं व्यवसायिक संगठनों को एक पारदर्शी, त्वरित एवं डिजिटल न्याय व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने अपील दाखिल करने की संपूर्ण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों व समय-सीमा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जीएसटी में अपीलों की ई-फाइलिंग, केस ट्रैकिंग, दस्तावेज अपलोडिंग तथा डिजिटल सुनवाई की सुविधाओं को भी विस्तार से बताया।कार्यक्रम में न्यायिक सदस्य मनोज कुमार सिन्हा एवं तकनीकी सदस्य संजय कुमार मवांडिया की विशिष्ट उपस्थिति रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.