जहानाबाद, मार्च 21 -- किंजर, एक संवाददाता। किंजर बाजार एवं किंजर कुर्था मोड़ स्थित दुकानदारों को सूचना मिली कि जीएसटी अधिकारी दुकानों पर निरीक्षण के लिए आने वाले हैं। यह सूचना पाते ही 90 प्रतिशत हार्डवेयर, छड़, सीमेंट, कपड़ा, मिठाई दुकान, मॉल, गोला अनाज गद्दी आदि की दुकान एकाएक बंद होने लगी। पूरा बाजार में सन्नाटा पसर गया। हालांकि जीएसटी अधिकारी किसी भी दुकान पर नहीं आए। फिर भी दुकानदार काफी डरे सहमे रहे। फिर शाम होते ही अपनी अपनी दुकान खोलकर संध्या के समय दीया बत्ती जलाया और फिर दुकान देर शाम बंद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.