अलीगढ़, जुलाई 28 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। जीएसटी में व्यापारियों व उद्योगों के समक्ष आ रही कठिनाईयों के विरोध में सोमवार को व्यापारियों ने वाहन जुलूस निकालकर जीएसटी कार्यालय तालानगरी पर धरना -प्रदर्शन किया। ज्वाइंट कमिश्नर सतेंद्र गौतम को केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन दिया जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि सचल दस्तो के द्वारा पूरा टैक्स जमा होने के बाद भी तकनीकी आधार पर (मानवीय भूलों) अनावश्यक कमियां निकालकर जुर्माना जमा कराया जा रहा है, जिसकी आड़ में भारी भ्रष्टाचार पनप रहा है। सचल दस्तो का काम कर अपवंचना को रोकना है। जहां पूरा कर जमा है तकनीकी कमी व मानवीय भूलों के आधार पर गाड़ी रोककर जुर्माना लगाये जाने पर रोक लगायी जाये। यह भी पढ़ें- Aligarh News: जीएसटी प्रणाली की कुछ तकनीकी और प्रशासनिक जटिलताएं बन रहीं बाध...