एटा, मई 18 -- सोने के आयात को कम किए जाने की अपील के बाद जीएसटी कार्यालय में बैठक की गई। इसमें सराफा कारोबारियों के बात की गई। बुलियन एवं सराफा व्यापारियों के साथ बैठक सरकारी की नीतियों के बारे में जानकारी दी गई। देशहित एवं आर्थिक सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को बुलियन एवं ठोस सोने की बिक्री न किए जाने तथा केवल निर्मित आभूषणों की बिक्री को प्रोत्साहित करने पर सहमति बनी। व्यापारियों की ओर से बताया गया कि प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। पुराने आभूषणों की खरीद-बिक्री को भी बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। अधिकारियों की ओर से व्यापारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं सहयोग का आश्वासन दिया गया। बैठक में राज्य कर विभाग की ओर से उपायुक्त राकेश प्रताप राव, उपायुक्त विजय कुमार सहित समस्त राज्य कर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।...